बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow: BJP will form government in Uttar Pradesh for the third time with a landslide majority: Keshav Prasad Maurya

लखनऊ : (Lucknow) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (SP), बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) (BSP) और कांग्रेस 2027 में चाहे जितनी भी सियासी खिचड़ी पका लें, लेकिन जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता इस बेमेल और अवसरवादी गठबंधन का कड़वा स्वाद पहले ही चख चुकी है। अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी (Akhilesh Yadav, Mayawati, and Rahul Gandhi) अपना पूरा जोर लगा लें, फिर भी वे भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने से नहीं रोक पाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि साल 2027 में विपक्ष के सारे सियासी मंसूबे फिर धरे रह जाएंगे और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी।

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सशक्त नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने के लिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में डबल इंजन की सरकारें विकास की नई इबारत लिख रही हैं। भाजपा जहां एक बार सरकार बनाती है, वहां अपने सुशासन के बल पर जनता का अटूट विश्वास और बार-बार प्रचंड जनादेश हासिल करती है। जिन राज्यों में आज भाजपा की सरकार नहीं है, वहां भी जनता अब कमल खिलाने को पूरी तरह तैयार बैठी है।