बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : पालघर में लगातार दो भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, प्रशासन ने किया अलर्ट

Mumbai: Two consecutive earthquakes in Palghar create panic among residents, administration issues alert

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar district of Maharashtra) में बीती रात लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। जव्हार-विक्रमगढ़ क्षेत्र में आए दोनों भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 और 3.4 मापी गई। लेकिन कम तीव्रता के इन झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है।

पालघर जिला सूचना कार्यालय के अधिकारी ने आज बताया कि पहला भूकंप बीती रात 10 बजकर 04 मिनट पर महसूस किया गया, जबकि दूसरा झटका रात करीब 11 बजे आया। दोनों झटकों की तीव्रता क्रमश: 3.2 और 3.4 रही। जिला सूचना विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पालघर जिले के जव्हार तालुका (Jawhar taluka of Palghar district) में जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। लगातार दो झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में डर फैल गया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने समेत आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करें। पालघर महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में स्थित है और जिले में पिछले कुछ वर्षों से कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। पिछले महीने भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के कई झटके दर्ज किए गए थे। इससे पहले 31 जुलाई को पालघर जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, 25 जुलाई को भारी बारिश के बीच दहानू तहसील के गंजाड क्षेत्र में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 28 जुलाई को भी जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र पाटिलपाड़ा गांव में बताया गया था।