बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, ‘हैवान’ का खौफनाक टीजर जारी

Mumbai: Akshay and Saif face off again after 18 years, 'Haiwaan' terrifying teaser released

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Akshay Kumar and Saif Ali Khan) की जोड़ी ने अब तक कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आने वाले हैं। निर्देशक प्रियदर्शन (director Priyadarshan) की आगामी फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का टीजर जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि टीजर में एक भी संवाद नहीं है। डरावनी धुन, रहस्यमयी माहौल और अक्षय-सैफ के किरदारों की झलक फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाती है। टीजर में अक्षय खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं, जबकि सैफ को एक दिव्यांग व्यक्ति के किरदार में दिखाया गया है, जो छड़ी के सहारे चलते हैं।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए लिखा, “वह खतरा सुनता है… मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?” टीजर में दोनों कलाकारों के बीच होने वाले टकराव की झलक देखने को मिलती है, लेकिन कहानी को लेकर निर्माताओं ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है। अक्षय फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे, जो उनके लिए एक अलग तरह का किरदार माना जा रहा है। वहीं सैफ का लुक और उनका दिव्यांग किरदार कहानी को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। दोनों को आखिरी बार 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर (Boman Irani, Saiyami Kher, and Shriya Pilgaonkar) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और अक्षय-सैफ के आमने-सामने के टकराव पर टिकी है।