
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र (Maharashtra) में चिकित्सा प्रवेश परीक्षा से जुड़ी एक और प्रशासनिक गड़बड़ी सामने आई है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) (National Eligibility cum Entrance Test) के परीक्षा केंद्रों को लेकर संशय से इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों में नाराज़गी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी ) के विधायक रोहित पवार (Nationalist Congress Party (SP) MLA Rohit Pawar) ने राज्य सरकार और उच्च शिक्षा प्राधिकरण पर सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित करने में विफल रहने का आरोप और कहा है कि इससे विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
