
मुंबई : (Mumbai) अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) के अवसर पर महाराष्ट्र डाक परिमंडल की ओर से बुधवार को मुंबई जीपीओ (Maharashtra Postal Circle at the Mumbai GPO) में विशेष डाक टिकट निरस्तीकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष रामचंद्र के. जयाभाये (Ramchandra K. Jayabhaye) ने विशेष निरस्तीकरण जारी किया। विशेष समारोह के दौरान रामचंद्र के. जयाभाये ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट निरस्तीकरण जारी किया। समारोह में महाराष्ट्र डाक परिमंडल के सहायक डाक महाध्यक्ष (कर्मचारी) आलोक कुमार तथा डाक सेवाओं के सहायक निदेशक (पीएसआर) संतोषकुमार एस. कुलकर्णी सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
