बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर साधा निशाना, चर्चा से भागने का लगाया आरोप

New Delhi: Jagdambika Pal targets the opposition, accusing them of running away from the debate

नई दिल्ली : (New Delhi) संसद में जारी गतिरोध के बीच रांची में युवाओं के आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल (BJP MP Jagdambika Pal) ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष रांची के घटनाक्रम पर चुप्पी साधे है क्योंकि उसे आशंका है कि इस मुद्दे पर उसे सवालों का जवाब देना पड़ेगा।

संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष जिस तरह रांची की घटना पर मौन है, उससे स्पष्ट है कि वह इन सवालों का सामना नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने सदन में इस विषय पर जवाब देने की अपनी तैयारी स्पष्ट कर दी है। इसके बावजूद विपक्ष चर्चा से बच रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और उसे यह भी दिखाई दे रहा है कि कौन चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास सवाल हैं तो उसे सदन में चर्चा में शामिल होना चाहिए और सरकार के जवाब को सुनना चाहिए। पाल ने कहा कि लोकतंत्र में संसद महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और जवाबदेही का सबसे बड़ा मंच है। ऐसे में किसी मुद्दे पर चर्चा की मांग करने के बाद चर्चा का अवसर आने पर उससे पीछे हटना उचित नहीं है।