बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ulhasnagar : राशन कार्यालय में लिफ्ट और शौचालय की सुविधा नहीं

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) कैंप नंबर-3 के वुडलैंड कॉम्प्लेक्स स्थित उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation building at Woodland Complex, Camp No. 3) की इमारत में संचालित राशन कार्यालय क्रमांक-50 (Ration Office No. 50) में लिफ्ट और शौचालय की सुविधा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इमारत में लिफ्ट मौजूद होने के बावजूद राशन कार्यालय के लिए उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यह कार्यालय दूसरी मंजिल पर है और यहां बड़ी संख्या में नागरिक राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इनमें दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि लिफ्ट शिक्षण विभाग (Education Department) की मंजिल तक जाकर रुकती है, लेकिन राशन कार्यालय के लिए उपलब्ध नहीं है। जून 2026 में दो दिव्यांग अधिकारियों की बदली के बाद यह समस्या और गंभीर हो गई है। राशन कार्यालय के अधिकारियों ने भी मनपा आयुक्त को पत्र देकर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

आठ मांगों के साथ 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम
जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक-4 अध्यक्ष पवन महेश मिरानी (Pawan Mahesh Mirani) ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों की परेशानी तत्काल दूर करने की मांग की है। कांग्रेस ने वर्तमान लिफ्ट को तत्काल शुरू करने, मुख्य प्रवेश द्वार तक उपयुक्त रैंप बनाने, कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी लगाने और कम से कम एक दिव्यांग शौचालय उपलब्ध कराने सहित आठ मांगें रखी हैं। मिरानी ने कहा कि जब संबंधित राशन कार्यालय की ओर से भी लिफ्ट की आवश्यकता बताई जा चुकी है, तो मनपा प्रशासन (municipal administration) की ओर से अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई, यह गंभीर सवाल है। कांग्रेस ने 15 अगस्त 2026 तक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग नागरिकों को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-आंदोलन किया जाएगा।