बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Washington : ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ हालात ‘बिल्कुल ठीक’

Washington: Trump says situation with Iran is "perfectly fine"

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान के साथ हालात को “बिल्कुल ठीक” बताया है और दावा किया है कि होर्मुज जलडमरू मध्य (Strait of Hormuz) पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है।

ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “ईरान के साथ सब ठीक चल रहा है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर हमारा पूरा कंट्रोल है। हमारा उस पर कंट्रोल है, किसी और का नहीं। सिर्फ हमारा। हमारी नेवी जबरदस्त है।” उन्होंने खुद को “ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी व्यक्ति” भी बताया।

महत्वपूर्ण यह है कि 18 जून की रात तेहरान और वाशिंगटन ने 28 फरवरी से शुरू हुए टकराव को खत्म करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, 8 जुलाई को ट्रंप ने घोषणा की कि युद्धविराम अब लागू नहीं है।

12 जुलाई को हमलों के एक और दौर के बाद ईरान ने घोषणा की कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिकी दखल खत्म नहीं होता, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद रहेगा। अगले दिन, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का “संरक्षक” बनेगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी भी फिर से लागू कर दी। रविवार को ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने ईरान के साथ समझौते की कोशिशें कम कर दी हैं और वे इस प्रक्रिया को “धीमा” कर रहे हैं, इस उम्मीद में कि आर्थिक दबाव का असर होगा।