
मुंबई : (Mumbai) पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) (BMC) ने ‘Pedestrian First’ अभियान को तेज कर दिया है। मनपा आयुक्त अश्विनी भिडे के मार्गदर्शन में फुटपाथों पर किए गए अनधिकृत कब्जों और अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मनपा के ‘एफ दक्षिण’ विभाग ने दादर (East) स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग (Dr. Babasaheb Ambedkar) के किनारे फुटपाथों पर विशेष निष्कासन अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा बन रही 4 अनधिकृत दुकानों, 12 अस्थायी ताड़पत्री शेड और 6 अनधिकृत कट्टों को हटाया गया।अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले 15 फेरीवालों के खिलाफ भी निष्कासन कार्रवाई की गई। मनपा का कहना है कि इस कार्रवाई से फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुगम और बाधारहित बनाने में मदद मिलेगी।
