बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पैकेज्ड फूड पर चेतावनी लेबल के विरोध पर सुप्रीम कोर्ट की एफएसएसएआई को फटकार

New Delhi: Supreme Court reprimands FSSAI for opposing warning labels on packaged foods

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के पैकेटों पर चेतावनी लेबल लगाने का विरोध करने पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Food Safety and Standards Authority of India) (FSSAI) को फटकार लगाई है। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हम कर देंगे।

सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश के मुताबिक कार्रवाई नहीं करते हुए एफएसएसएआई ने सभी पैकेट्स पर चीनी, नमक और फैट्स की रोजाना अनुशंसित मात्रा का जिक्र करने की वकालत की। इस पर कोर्ट नाराज हो गया और कहा कि हमने फरवरी में जो कहा था वो केवल सुझाव नहीं था, बल्कि एक आदेश था। कोर्ट ने एफएसएसएआई को दो हफ्ते में अपने प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने को कहा। कोर्ट ने केंद्र सरकार (central government) की उस दलील को भी खारिज कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों को भारत में लागू नहीं किया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र और एफएसएसएआई से कहा कि ये मामला नागरिकों, खासकर बढ़ती उम्र के बच्चों से जुड़ा है और इससे जुड़े फैसले कारपोरेट घरानों के दबाव में प्रभावित नहीं होने चाहिए। कोर्ट ने पूछा कि क्या आप नहीं चाहते कि इस देश के लोग हेल्दी रहें।