
अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway’s Ahmedabad Division) द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
डीआरएम ने फहराया तिरंगा
14 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager) (DRM) वेद प्रकाश (Ved Prakash) ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करते हुए सभी रेलकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश भी दिया।
साबरमती रेलवे कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली
कार्यक्रम के तहत कार्मिक विभाग, अहमदाबाद मंडल की ओर से नई रेलवे कॉलोनी, साबरमती में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 140 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भारत स्काउट एवं गाइड, अहमदाबाद जिला संघ की ओर से न्यू कॉलोनी, साबरमती और आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में 55 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और यूनिट लीडर्स ने भाग लिया तथा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
