बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jakarta : इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

Jakarta: 7.7 magnitude earthquake strikes Indonesia, panic grips people

जकार्ता (इंडोनेशिया) : (Jakarta) इंडोनेशिया में आज सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से ईस्ट नुसा तेंगारा में दहशत फैल गई। लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे। भूकंप का सर्वाधिक असर तालिबुरा गांव, सिक्का, पूर्वी नुसा तेंगारा में देखा गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप से कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे और इंडोनेशियाई अधिकारियों (US Geological Survey and Indonesian authorities) ने इसकी पुष्टि की है।

जकार्ता ग्लोब और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईस्ट नुसा तेंगारा में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से मंग्गाराई रीजेंसी के वेस्ट सिबल जिले के लेंडा गांव में एक घर तबाह हो गया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में मकानों को नुकसान पहुंचा है।अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तड़के आए इस भूकंप का असर फ्लोरेस द्वीप पर भी पड़ा है। भूकंप का केंद्र ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है। इसके बाद कई झटके (aftershocks) महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भू-भौतिकी एजेंसी (Indonesia’s National Geophysical Agency) ने तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी की। इसे बाद में हटा लिया गया। लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने और समुद्र तटों और तटीय इलाकों से दूर रहने के लिए आगाह किया गया। फ्लोरेस द्वीप इंडोनेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह द्वीपअपनी रंग-बिरंगी ज्वालामुखी झीलों और कोमोडो नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। यहां की लगभग 20 लाख की आबादी मुख्य रूप से छोटे गांवों में फैली हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारतें गिरती हुई और घबराए हुए लोग भागते और चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। 17,000 से अधिक द्वीपों का समूह होने के कारण इंडोनेशिया भूगर्भीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील है। इंडोनेशिया में अतीत में कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। इस आपदा में 2,20,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

अगस्त 2018 में लोम्बोक द्वीप (island of Lombok) पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। उसी साल सितंबर में सुलावेसी द्वीप पर 7.5 तीव्रता का भूकंप और सुनामी आई, जिसमें सैकड़ों और लोगों की जान चली गई। नवंबर 2022 में पश्चिमी जावा के सियानजुर इलाके में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।