
बीरभूम : (Birbhum) पांच बार के विधायक आशीष बनर्जी (MLA Ashish Banerjee) की अस्वाभाविक मौत की उचित जांच की मांग की है बोलपुर के सांसद असित माल (Asit Mal, the MP from Bolpur) ने। ‘राजनीतिक गुरु’ आशीष बनर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए असित माल ने कहा कि छोटे से ही आशीष दा को राजनीतिक गुरु के रूप में देखा है। अलग-अलग समय पर उनसे कई महत्वपूर्ण सलाह ली है। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में उनकी स्वच्छ छवि की पहचान थी। पुलिस को उनकी मौत के कारणों की उचित तरीके से जांच करनी चाहिए।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सामिरुल इस्लाम (Trinamool Congress MP Samirul Islam) ने कहा कि आशीष बीरभूम के बेहद ईमानदार और उच्च शिक्षित व्यक्ति थे। उनसे प्रेरित होकर कई लोग राजनीति में आए। यह सिर्फ बीरभूम ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के लिए अपूरणीय क्षति है। उस सुसाइड नोट के आधार पर जांच होनी चाहिए। वे पांच बार के विधायक और पूर्व सरकारी अधिकारी भी थे।
