
नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात के बाद दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह महाराष्ट्र की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वह राज्य की विकास परियोजनाओं और केंद्र से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा के लिए राजधानी आए थे।
‘लोग मेरे बारे में चर्चा करके आनंद लेते हैं’
दिल्ली जाने के बाद उनके राष्ट्रीय राजनीति में आने की चर्चाओं पर फडणवीस ने कहा कि वह दिल्ली में रहें या मुंबई में, लोग उनके बारे में अटकलें लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों के पास करने के लिए और कुछ नहीं है, इसलिए वे मेरे बारे में चर्चा करके आनंद लेते हैं। उन्हें आनंद लेने दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है और वह आगे भी महाराष्ट्र की सेवा करते रहेंगे। फडणवीस से जब पूछा गया कि उन्हें दिल्ली भेजे जाने की अटकलें आखिर कौन लगा रहा है, तो उन्होंने कहा, “कई लोगों को लगता है कि मुझे दिल्ली जाना चाहिए। मैं सभी से कहता हूं कि मैं मुंबई में ही हूं।” इस बयान के साथ उन्होंने उन अटकलों को भी विराम देने की कोशिश की, जिनमें उनके केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने या राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा चल रही थी।
‘पीएम मोदी से विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा’
फडणवीस ने बताया कि उनका दिल्ली दौरा महाराष्ट्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को लेकर था। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और लंबित केंद्रीय मंजूरियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र के साथ समन्वय जरूरी है और इसी सिलसिले (Maharashtra’s development projects, and that was the purpose of his visit to Delhi) में वह दिल्ली आए थे।
