बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Cincinnati : सिनसिनाटी ओपन: पहले दौर में हारीं विलियम्स बहनें, कोस्त्युक-स्टियर्न्स की जोड़ी ने दी मात

Cincinnati Open: Williams sisters lose in first round; defeated by Kostyuk-Stearns duo

सिनसिनाटी : (Cincinnati) टेनिस की दिग्गज बहनें वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स (Tennis legends Venus Williams and Serena Williams) सिनसिनाटी ओपन (Cincinnati Open) के महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंचने से महज दो अंक दूर रह गईं। सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक और स्थानीय खिलाड़ी पेटन स्टियर्न्स ने विलियम्स बहनों को 2-6, 6-1, 10-8 से हराया।

यह मुकाबला सेरेना और वीनस की 2022 अमेरिकी ओपन (2022 US Open) के बाद पहली बार साथ में प्रतिस्पर्धी मैच था। दोनों बहनों ने तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई, लेकिन निर्णायक सुपर टाईब्रेक में जीत से दो अंक दूर रह गईं।

विलियम्स बहनों को सिनसिनाटी ओपन में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला था। यह टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है, जो छह दिन बाद शुरू होने वाला है।

पहले सेट में सेरेना और वीनस ने दमदार खेल दिखाते हुए 6-2 से जीत दर्ज की। हालांकि, कोस्त्युक और स्टियर्न्स ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की और 6-1 से सेट अपने नाम कर मुकाबले को निर्णायक सुपर टाईब्रेक में पहुंचा दिया।

निर्णायक मुकाबले में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन कोस्त्युक और स्टियर्न्स ने 10-8 से बाजी मार ली। विलियम्स बहनों ने इस दौरान उस शानदार खेल की कई झलकियां दिखाईं, जिसने उन्हें कई ग्रैंड स्लैम खिताब दिलाए और खेल इतिहास की सबसे सफल बहनों की जोड़ियों में शामिल किया।

दूसरे दौर में अब मार्ता कोस्त्युक और पेटन स्टियर्न्स, (Marta Kostyuk and Peyton Stearns) का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त क्रिस्टीना म्लादेनोविच और हान्यू गुओ (Kristina Mladenovic and Hanyu Guo) की जोड़ी से होगा।