बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रभारी, पंजाब, गुजरात के लिए भी नियुक्त किए नए प्रभारी

New Delhi: BJP appoints Vinod Tawde as Uttar Pradesh in-charge; new in-charges also named for Punjab and Gujarat.

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Bharatiya Janata Party (BJP) National President Nitin navin) ने पार्टी संगठन में अहम बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश (Uttar Pradesh, Punjab, and Gujarat) प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को बनाया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को सौंपी गई है। वहीं, गुजरात का नया प्रभारी तरुण चुग (Tarun Chugh) को बनाया गया है। इन नियुक्तियों को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की। विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव दोबारा नियुक्त किया गया। वही राज्यसभा सदस्य तरुण चुग को पार्टी कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया । सतीश पुनिया (Satish Poonia) को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।