बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Galle (Sri Lanka) : श्रीलंका पर जीत से खुश शुभमन गिल, सुथार-पडिक्कल की जमकर की तारीफ

Galle (Sri Lanka): Shubman Gill delighted with victory over Sri Lanka; heaps praise on Suthar and Padikkal

गाले (श्रीलंका) : (Galle (Sri Lanka)) भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट (first Test played in Galle) में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ये जीत भारत के लिए यादगार (victory was particularly memorable for India) बन गई है क्योंकि भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट मैच था।

जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल (captain Shubman Gill) ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए 600वें टेस्ट मैच में जीत को स्पेशल बताया। साथ ही युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की।

गिल ने कहा कि भारतीय टीम की 600वें टेस्ट मैच में जीत बहुत खास है। हमारे लिए यह बहुत संतोषजनक जीत रही। मौसम को लेकर अनिश्चितता के कारण टीम पर थोड़ा दबाव था, लेकिन खिलाड़ियों ने परिस्थितियों का शानदार तरीके से सामना किया।

भारतीय टीम दूसरी पारी में 193 रन पर ऑलआउट हो गई थी। गिल ने स्पष्ट किया कि टीम का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना था और इसी रणनीति के तहत बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम करीब 400 रन तक पहुंचना चाहती थी, क्योंकि आखिरी पारी में गेंदबाजी के लिए पर्याप्त ओवर सुनिश्चित करना जरूरी था। यही हमारी सोच थी और इसी प्रक्रिया में हमने कुछ शुरुआती विकेट गंवा दिए। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हम फिर भी अच्छी स्थिति में थे।

कप्तान ने जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल (Manav Suthar and Devdutt Padikkal) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुथार अपने टेस्ट पदार्पण से ही लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। चाहे वह भारत में खेला गया पहला मैच हो या फिर इस मैच में। उनमें भारतीय क्रिकेट का लंबा भविष्य दिखाई देता है।

देवदत्त पडिक्कल की तारीफ करते हुए गिल ने कहा कि उन्हें खेलते देखना शानदार था। शतक बनाना जरूरी है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी उन्होंने अपनी पारी जारी रखी और हमारे लिए एक बड़ी पारी खेली। दूसरी पारी में भी जिस तरह से उन्होंने खेला और स्पिनरों पर हावी रहे, वह देखना बहुत सुखद था।

गाले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 165 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस जीत में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का अहम योगदान रहा। सुथार ने जहां पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल करते हुए 10 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं पडिक्कल ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में कुल 211 रन बनाए। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 44 रनों की पारी खेली।