बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : नासिक में मालेगांव-चालीसगांव मार्ग पर एसटी बस और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

Mumbai: Two dead, 11 injured in collision between ST bus and truck on Malegaon-Chalisgaon route in Nashik

मुंबई : (Mumbai) नासिक जिले के मालेगांव तहसील (Nashik district’s Malegaon tehsil) में मालेगांव-चालीसगांव मार्ग (Malegaon-Chalisgaon route) पर गिगाव फाटा के पास बुधवार सुबह एसटी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मालेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार, एसटी बस आज सुबह मालेगांव-चालीसगांव मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान गिगाव फाटा (Gigav Phata) के पास उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।