बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Cooch Behar : मंत्री मालती रावा रॉय के घर के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

Cooch Behar: Women Protest Outside Minister Malti Rava Roy's Residence

कूचबिहार : (Cooch Behar) अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme) की राशि अब तक नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने गुरुवार को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की राज्य मंत्री मालती रावा रॉय (Malti Rava Roy, the State Minister for Women and Child Development) के घर के सामने प्रदर्शन किया। कूचबिहार शहर के हरेंद्र नारायण रोड स्थित मंत्री के आवास के बाहर करीब 100 महिलाएं एकत्रित होकर विरोध जताने लगी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन (online and offline) दोनों माध्यमों से अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कई बार उनका सर्वे भी किया गया, लेकिन अब तक उन्हें योजना की राशि नहीं मिली है।

महिलाओं का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई जगहों पर शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। आखिरकार उन्होंने मंत्री के घर के सामने प्रदर्शन करने का फैसला किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल को मंत्री के आवास के बाहर तैनात किया गया है। प्रदर्शन को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।