बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Jammu : जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ी

Jammu: Vande Bharat hits 100 kmph speed on the world's highest railway bridge (Chenab Bridge) in Jammu & Kashmir

जम्मू : (Jammu) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) से कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन (Katra-Banihal rail section) पर अधिकतम गति बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन ने पहली बार चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर लगभग 100 किमी प्रति घंटा की गति से यात्रा की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मंजूरी से नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू डिवीजन के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के (Shri Mata Vaishno Devi Katra and Banihal) बीच 111 किलोमीटर लंबे नए ब्रॉड गेज रेल सेक्शन पर ट्रेनों को 100 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा तक की गति से चलाने की अनुमति मिल गई है।

इससे पहले कटरा-संगालदान सेक्शन (Katra-Sangaldan section) पर अनुमत गति 85 किमी प्रति घंटा और संगालदान-बनिहाल सेक्शन (Sangaldan-Banihal section) पर 75 किमी प्रति घंटा थी। नॉर्दर्न रेलवे ने यह भी कहा है कि गति बढ़ाने की मंजूरी सभी निर्धारित सुरक्षा शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के बाद दी गई। जम्मू के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि गति बढ़ने से यात्रा का समय कम होगा और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उन्होंने कह कि इस कदम से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि गति सीमा में बदलाव के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा और बनिहाल के बीच यात्रा के समय में और कमी आने की उम्मीद है।

कश्मीर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर पहली बार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए रेलवे कनेक्टिविटी की दिशा में भी ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे पहले, इस सेक्शन पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से संगलदान सेक्शन के लिए 85 किलोमीटर प्रति घंटा और संगलदान से बनिहाल सेक्शन के लिए 75 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार थी।

कश्मीर तक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express to Kashmir) चलाने का सपना फरवरी, 2025 में पूरा हुआ। जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन करीब 269 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 50 मिनट में तय करती है। यह आधुनिक ट्रेन चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड ब्रिज जैसे ऊंचे पुलों से होकर गुजरती है।

यह प्रतिष्ठित पुल चिनाब नदी (bed of the Chenab River) के तल से 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर बना है। यह पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी लगभग 35 मीटर ऊंचा है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक मुख्य हिस्सा है। इस मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से जम्मू और श्रीनगर के बीच का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा।