बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : वंदे भारत में खाने की शिकायत, IRCTC ने लगाया 2 लाख जुर्माना

New Delhi: Food complaint on Vande Bharat Express, IRCTC imposes 2 lakh rupees fine

नई दिल्ली : (New Delhi) वाराणसी से दिल्ली आ रहे वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के यात्री ने ट्रेन में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) से शिकायत की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री ने कहा कि यात्रियों से 10-20 रुपये अधिक किराया लिया जाए, लेकिन उन्हें अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलना चाहिए। उसने खराब भोजन परोसने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

कच्ची रोटी पर जताई नाराजगी
यात्री ने 16 अगस्त को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि ट्रेन में उसे परोसी गई रोटी कच्ची थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह भोजन की गुणवत्ता सुधारने और यात्रियों को बेहतर खाना उपलब्ध कराने की मांग करता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी ने संबंधित सेवा प्रदाता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

रसोई इकाई के निरीक्षण के निर्देश
आईआरसीटीसी ने एक्स पर बताया कि संबंधित सेवा प्रदाता को भोजन तैयार करने, स्वच्छता और पैकेजिंग के उच्चतम मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित ट्रेन में भोजन की आपूर्ति करने वाली रसोई इकाई का गहन निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों से खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों (Food Safety and Hygiene Standards) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।