बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : अखिलेश-मायावती को बुलेटप्रूफ जैकेट

Lucknow: Bulletproof jackets for Akhilesh and Mayawati

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 44 नेताओं की सुरक्षा बढ़ेगी
Y और Z प्लस श्रेणी सुरक्षा प्राप्त नेताओं की सुरक्षा होगी पुख्ता
लखनऊ : (Lucknow)
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly elections) से पहले योगी सरकार ने प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा मुख्यालय ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती (former Chief Ministers Akhilesh Yadav and Mayawati) समेत 44 नेताओं के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद की है।

करीब 10 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई जैकेटें वाई श्रेणी से लेकर जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेताओं को दी जाएंगी। सूची में 11 मंत्रियों के अलावा कई विधायक और अन्य प्रमुख राजनीतिक नेता भी शामिल हैं।

11 मंत्रियों को भी मिलेगी जैकेट
सरकार की ओर से बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वाले नेताओं में मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल नंदी (ministers Sanjay Nishad and Nand Gopal Nandi) समेत कई नाम शामिल हैं। भाजपा नेताओं संगीत सोम और सुरेश राणा को भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।

चुनावी दौर में नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों के इनपुट को भी ध्यान में रखा गया है।

खुफिया इनपुट के बाद एहतियाती कदम
सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) के मद्देनजर नेताओं की सुरक्षा को लेकर मिले खुफिया इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया है। सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए इसे एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर लिया है।

हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने के फैसले की वजह को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सुरक्षा मुख्यालय की ओर से की गई खरीद के बाद अब संबंधित नेताओं को जैकेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।