बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : ‘द केरल स्टोरी’ से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बंद

New Delhi: Supreme Court closes hearing on petitions related to 'The Kerala Story'

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को विवादित 2023 फिल्म ‘द केरला स्टोरी से जुड़ी कई याचिकाओं पर कार्यवाही बंद कर दी। हालांकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) (CBFC) द्वारा फिल्मों के सर्टिफिकेशन को चुनौती देने से जुड़े कानूनी सवाल को खुला छोड़ दिया।

कोर्ट ने क्या कहा?
भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) (CJI) की अध्यक्षता वाली बेंच ने शुक्रवार को दर्जनों ऐसे मामलों का निपटारा किया, जो या तो कोविड-19 के दौरान दायर किए गए थे या समय बीतने के साथ बेअसर हो गए थे। ‘द केरला स्टोरी’ के सीबीएफसी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बेंच ने कहा कि ये याचिकाएं अब बेअसर हो गई हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स, सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड और विपुल अमृतलाल शाह (Sunshine Pictures Private Limited and Vipul Amrutlal Shah) की ओर से दायर तीसरी याचिका वापस ले ली गई। इस याचिका में पश्चिम बंगाल की तत्कालीन सरकार के फिल्म पर बैन लगाने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

पाशा ने कोर्ट को क्या बताया?
पाशा ने बताया कि केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) ने फिल्म से जुड़ी एक रिट याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि सीबीएफसी द्वारा फिल्म को सर्टिफिकेट देने के खिलाफ ऐसी याचिका दायर नहीं की जा सकती।