
मियामी : (Miami) इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Inter Miami star footballer Lionel Messi) पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) (Major League Soccer) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन (Philadelphia Union player Quinn Sullivan) के साथ शुक्रवार को मैदान पर हुई झड़प के मामले में अज्ञात राशि का जुर्माना लगाया है। मेसी के इंटर मियामी साथी इयान फ्रे पर भी जुर्माना लगाया गया है।
यह घटना मैच के अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में हुई, जब मेसी गेंद के खेल में होने के दौरान क्विन सुलिवन का सामना करने के लिए सेंटर सर्किल की ओर पहुंचे। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मेसी ने सुलिवन की गर्दन के पीछे हाथ मारा।
एमएलएस की अनुशासन समिति ने कहा कि मेसी और फ्रे पर “विपक्षी खिलाड़ी के चेहरे, सिर या गर्दन पर हाथ लगाने संबंधी लीग की नीति का उल्लंघन” करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
सुलिवन के भाई का लाल कार्ड हुआ रद्द
घटना के दौरान मेसी और सुलिवन को रेफरी ने कोई कार्ड नहीं दिखाया। हालांकि, मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प में फिलाडेल्फिया के क्विन के छोटे भाई और टीम साथी कैवन सुलिवन तथा इंटर मियामी के मिडफील्डर यानिक ब्राइट (Cavan Sullivan, and Inter Miami midfielder Yannick Bright) को लाल कार्ड दिखाया गया।
बाद में स्वतंत्र समीक्षा पैनल (independent review panel) ने सर्वसम्मति से कैवन सुलिवन के पक्ष में फैसला दिया और उनका लाल कार्ड रद्द कर दिया गया। इसके बाद वह शनिवार को फिलाडेल्फिया यूनियन के अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला
चेस्टर के सुबारू पार्क में खेला गया यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मेसी ने 26वें मिनट में गोल कर इंटर मियामी के लिए अहम योगदान दिया।
