बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Srinagar : पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ पहलगाम के लिए रवाना, अमरनाथ की पारंपरिक वार्षिक यात्रा शुरू

Srinagar: Holy 'Chhari Mubarak' departs for Pahalgam; traditional annual Amarnath pilgrimage begins

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर पवित्र गुफा में होगी विशेष पूजा-अर्चना, 30 अगस्त को होगा पारंपरिक विसर्जन
श्रीनगर : (Srinagar)
भगवान शिव के पवित्र प्रतीक ‘छड़ी मुबारक’ (‘Chhari Mubarak’) को शनिवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़ा भवन से पहलगाम (Dashnami Akhara building in Srinagar to Pahalgam) के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की पारंपरिक वार्षिक यात्रा की शुरुआत हो गई।

छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी (Mahant Deependra Giri) ने बताया कि पारंपरिक पड़ावों पर प्रतीकात्मक पूजा-अर्चना के बाद पवित्र छड़ी पहलगाम पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छड़ी मुबारक 24 अगस्त को चंदनवाड़ी और 25 अगस्त को शेषनाग में रुकेगी। इसके बाद 26 और 27 अगस्त को पंचतरणी में प्रवास करेगी।

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा ले जाया जाएगा। वहां पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसे स्थापित किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान उस सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा है, जिसके अनुसार भगवान शिव ने पवित्र गुफा में माता पार्वती को अमरत्व की कथा सुनाई थी।

पवित्र गुफा में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद छड़ी मुबारक पंचतरणी लौटेगी। 29 अगस्त को शेषनाग और चंदनवाड़ी होते हुए इसके पहलगाम पहुंचने का कार्यक्रम है। वार्षिक यात्रा का समापन 30 अगस्त को पूजा-अर्चना और पारंपरिक विसर्जन समारोह के साथ होगा।