बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल-भारत संयुक्त गश्त का दायरा बढ़ाएंगे, सुरक्षा अधिकारियों में बनी सहमति

Kathmandu: Consensus Reached Among Security Officials to Expand Scope of Nepal-India Joint Patrols

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल और भारत के सीमावर्ती जिलों के (border districts of Nepal and India) सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त गश्त का क्षेत्र विस्तार करने तथा सीमा अपराधों से संबंधित सूचनाओं का नियमित रूप से आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई है।

महोत्तरी के जिला मुख्यालय जलेश्वर (Jaleshwar—the district headquarters of Mahottari) में आयोजित नेपाल-भारत सुरक्षा अधिकारियों की समन्वय बैठक में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी सहित सीमा अपराधों के नियंत्रण एवं रोकथाम, सीमा स्तंभों की सुरक्षा तथा उनके रखरखाव के विषय पर चर्चा हुई।

महोत्तरी के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी संजय कुमार पोखरेल (Sanjay Kumar Pokharel) ने बताया कि दोनों देशों में संयुक्त गश्त का विस्तार करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए घटनाओं से संबंधित सूचनाएं एक-दूसरे के साथ साझा करने पर भी सहमति बनी है।उनके अनुसार बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करना रहा।

बैठक में महोत्तरी के प्रमुख जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव, सर्लाही के प्रमुख जिला अधिकारी विजयराज सुवेदी, रौतहट के प्रमुख जिला अधिकारी दिनेश सागर, सीतामढ़ी के जिला मजिस्ट्रेट तनय सुल्तानिया और सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।