बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kolkata : शिखा इन’ होटल का मालिक वीरेश्वर मित्र गिरफ्तार

Kolkata: Vireshwar Mitra, owner of 'Shikha Inn' hotel, arrested

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता के शिखा इन होटल के मालिक वीरेश्वर मित्र (Vireshwar Mitra, the owner of Kolkata’s ‘Shikha Inn’ hotel) को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर रात न्यू मार्केट के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित ‘शिखा इन’ होटल में भीषण (‘Shikha Inn’ hotel, located on Mirza Ghalib Street in the New Market area) आग लग गई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 8 बांग्लादेशी नागरिक बताए गए हैं। हादसे के बाद होटल मालिक वीरेश्वर मित्र फरार हो गए थे।

वीरेश्वर मित्र के न्यू मार्केट इलाके में दो होटल थे। एक का नाम ‘शिखा इन’ और दूसरे का नाम ‘जापन’ (‘Shikha Inn’ and ‘Japan’) है। दोनों होटल काफी छोटी जगह में स्थित थे और ‘जापन’ होटल ‘शिखा इन’ के ठीक सामने है।

मंगलवार रात करीब तीन बजे ‘जापन’ होटल के कर्मचारियों ने सामने स्थित ‘शिखा इन’ से आग की लपटें उठती देखीं। होटल कर्मचारी इंद्रदेव पासवान के अनुसार, उन्होंने तुरंत होटल मालिक वीरेश्वर मित्र को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद से ही वीरेश्वर मित्र का कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। आखिरकार शनिवार को डायमंड हार्बर रोड स्थित बेहाला (home in Behala, located on Diamond Harbour Road) के उनके घर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि करीब पांच महीने पहले वीरेश्वर मित्र ने ‘शिखा इन’ होटल की एक मंजिल अबू जाफर नाम के एक कारोबारी को लीज पर दी थी। इसके बदले जाफर हर महीने वीरेश्वर को 40 हजार रुपये देता था।

हादसे में मौतों के बाद अबू जाफर भी अपने परिवार के साथ मध्य कोलकाता के जोड़ासांको स्थित मदनमोहन बर्मन स्ट्रीट के घर से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश भागने की योजना बना रहा था। पुलिस अब इस पूरे मामले में होटल मालिक समेत अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।