बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Maharashtra : नागपुर के गोधनी में क्लोरीन गैस लीक होने से 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Maharashtra: 40 people hospitalized after chlorine gas leak in Godhni, Nagpur

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र नागपुर के गोधनी नगर (Godhni Nagar Panchayat, Nagpur, Maharashtra) पंचायत के फागुजी नगर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बीती रात करीब रिजर्व क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक होने से करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही नागपुर फायर विभाग (Nagpur Fire Department), एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर 200 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

मौके पर राहत और बचाव काम कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लांट में क्लोरीन गैस के दो सिलेंडर रखे थे। इनमें से एक सिलेंडर इस्तेमाल में था, जबकि दूसरा रिजर्व रखा गया था। रात करीब 12.30 बजे रिजर्व सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने लगी। कुछ ही देर में आसपास के इलाके में क्लोरीन गैस फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सोशल एक्टिविस्ट ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 200 मीटर के इलाके को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गैस से प्रभावित ४० लोगों को गोधनी रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल, मेयो हॉस्पिटल और स्पर्श हॉस्पिटल (Max Hospital, Mayo Hospital, and Sparsh Hospital) में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन मरीज आईसीयू में हैं।

लीकेज को नियंत्रित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर गैस लीकेज रोकने का प्रयास कर रही है । इसके साथ ही हेल्थ सेंटर की टीम भी इलाके में पहुंचकर घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के समय प्लांट में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ऐसे में प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, रात के समय कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और क्लोरीन सिलेंडर की हैंडलिंग (handling of chlorine cylinders) को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।