
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मानव संसाधन प्रबंधन में डिजिटल सुधारों को आगे बढ़ाते हुए (‘महा e-HRMS’, ‘महा-IAS’ और ‘मेंटर मेंटी पोर्टल’‘Maha e-HRMS’, ‘Maha-IAS’, and the ‘Mentor-Mentee Portal’) लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को सह्याद्री राज्य अतिथि गृह (Sahyadri State Guest House) में इन प्रणालियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के पहले ऑटोमेटेड ई-ऑर्डर मॉड्यूल के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सहायक ‘जिज्ञासा’ भी लागू किया गया।
पेपर आधारित व्यवस्था को डिजिटल बनाने की पहल
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘महा e-HRMS’ गतिशील प्रशासन का चेहरा बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में अधिकारी और कर्मचारी कई बार नियमों और पारंपरिक प्रक्रियाओं में उलझ जाते हैं। ऐसे में सरकारी प्रक्रिया पुनर्गठन (जीपीआर) के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, तेज और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक डिजिटल व्यवस्था
फडणवीस ने कहा कि एक सदी से अधिक समय से चली आ रही कागज आधारित प्रशासनिक प्रक्रिया और सेवा पुस्तिका के रखरखाव को आधुनिक बनाने की जरूरत थी। नए सिस्टम के माध्यम से सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति आदेश से लेकर सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेजों तक की प्रक्रिया डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी।
