
श्रीनगर : (Srinagar) जम्मू-कश्मीर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) (Jammu and Kashmir State Investigation Agency) ने 35 साल पुराने वंधामा नरसंहार (35-year-old Wandhama massacre) की जांच दोबारा शुरू कर दी है। 1998 में गांदरबल के वंधामा गांव में 9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा एसआईए ने कश्मीरी पंडितों की हत्या दशकों पुराने कई मामलों की दोबारा जांच शुरू कर दी है। इनमें नेता टीका लाल, जस्टिस नीलकंठ और नर्स सरला भट (leader Tika Lal, Justice Neelkanth, and nurse Sarla Bhat) मर्डर केस भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईए इन मामलों में शामिल आतंकियों, ओवरग्राउंड वर्कर्स और उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कश्मीर घाटी में कई जगह छापे भी मारे जा रहे हैं।
