बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : बंगाल की खाड़ी में डूबे जहाज के 24 क्रू सदस्यों में से बचाए गए दो चीनी नागरिकों को पारादीप लाया गया

New Delhi: Two Chinese nationals rescued from the 24-member crew of a ship that sank in the Bay of Bengal have been brought to Paradip.

बाकी लापता क्रू मेंबर्स की खोज में चीन के सहयोग से समुद्री और हवाई सर्च ऑपरेशन तेज किया गया
नई दिल्ली : (New Delhi)
ओडिशा के पारादीप तट (Paradip coast in Odisha) से करीब 240 नॉटिकल मील (444 किलोमीटर) दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को डूबे पनामा झंडे वाले मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर (MV Ocean Winner) का मलबा अभी तक नहीं मिल पाया है। भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से बचाए गए दो चीनी नागरिकों को आज पारादीप लाकर कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया। लाइफराफ्ट से बचाए गए दोनों नागरिकों को ट्रांजिट के दौरान इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज पर मेडिकल केयर दी गई।

दरअसल, पनामा झंडे वाला जहाज एमवी ओशन विनर पारादीप पोर्ट से 1700 टन लौह अयस्क लेकर सिंगापुर (to Singapore from Paradip Port) जा रहा था। 20 अगस्त की रात जहाज रवाना हुआ था और समुद्र में आगे बढ़ते समय उसका संपर्क टूट गया। भारत के समुद्री खोज और बचाव समन्वय केंद्र को 22 अगस्त को 11:48 बजे जहाज से संपर्क टूटने की जानकारी मिली। उस समय जहाज पर चालक दल के 24 (20 चीनी, 03 म्यांमारी, 01 बांग्लादेशी) सदस्य सवार थे। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया। आईसीजी ने अपने दो जहाजों वरद और अनमोल को राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया, जबकि ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए एक अन्य जहाज विजित को भी श्रीविजयापुरम से भेजा गया।

भारतीय तटरक्षक बल के कमांडेंट अमित उनियाल (Indian Coast Guard Commandant Amit Uniyal) ने बताया कि आईसीजी के जहाज वरद ने जहाज पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से दो चीनी नागरिकों पैन टोंगलाई और चेन जियानहे को 22 अगस्त को एक लाइफराफ्ट से सुरक्षित बचा लिया। पारादीप लाते समय इन्हें ट्रांजिट के दौरान जहाज पर मेडिकल केयर दी गई और अब उन्हें ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन और लोकल पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ऑथराइज़्ड कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है। बाकी लापता क्रू मेंबर्स का पता लगाने के लिए समुद्री और हवाई सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है। चीन का मुख्य समुद्री खोज और बचाव समन्वय केंद्र श्रीविजयापुरम चल रहे रेस्क्यू कामों में हिस्सा लेने वाले सभी एसेट्स के साथ लगातार सहयोग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को लगभग 07 बजे सर्च एरिया में एमवी ओशन विनर की एक लाइफबोट मिली। एक बोर्डिंग टीम ने लाइफबोट की जांच की, लेकिन कोई भी क्रू मेंबर्स जिंदा नहीं मिला। इसके बाद इलाके में कोस्ट गार्ड के और मर्चेंट वेसल को तैनात किया गया है और आईसीजीएस वरद इलाके में मर्चेंट वेसल के साथ सहयोग करके लापता क्रू मेंबर्स की बड़े पैमाने पर खोज कर रहा है। हवाई खोज के दौरान एक नेवल एयरक्राफ्ट ने एक डिस्ट्रेस ट्रांसमिशन का पता लगाया और बताई गई जगह की ओर गाइड किया। इसके बाद आईसीजीएस वरद को इलाके से एक इमरजेंसी बीकन मिला, जिसके वेरिफिकेशन पर एमवी ओशन विनर से जुड़े होने की पुष्टि हुई। चल रहे सर्च और रेस्क्यू की कोशिशों को और बढ़ाने के लिए कोस्ट गार्ड के और एसेट्स तैनात किए जा रहे हैं।