बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : नासिक से 453 टन प्याज लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ पहुंची दिल्ली, उपभोक्ता को मिलेगा 35 रुपये प्रति किलो

New Delhi: 'Kanda Express' arrives in Delhi with 453 tonnes of onions from Nashik; to be sold to consumers at ₹35 per kg

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और आसपास के शहरों में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक (Nashik, Maharashtra) से लगभग 453.65 टन प्याज लेकर पहली ‘कांदा एक्सप्रेस’ (‘Kanda Express’) शुक्रवार को दिल्ली पहुंची। ये प्याज उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगा।

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे (Nidhi Khare, Secretary of Consumer Affairs) ने शुक्रवार को बताया कि 21 वैगनों में 453.65 टन प्याज लेकर पहली ‘कांदा एक्सप्रेस’ आज सुबह नई दिल्ली पहुंची है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) (National Cooperative Consumers’ Federation of India Limited) की प्याज वाली मोबाइल वैन आज से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्याज को दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा। इसका कुछ हिस्सा चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू जैसे नजदीकी शहरों में भी भेजा जाएगा।

खरे ने बताया कि चेन्नई जाने वाली ‘कांदा एक्सप्रेस’ के रैक को शुक्रवार को लोड किया जाएगा, जिसके बाद तीन अन्य गंतव्यों मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी (Madurai, Ernakulam, and Guwahati) के लिए एक के बाद एक रैक रवाना की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि बफर स्टॉक जारी होने से एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतों में कमी होने की उम्मीद है।

राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को प्याज की खुदरा कीमतें 88 फीसदी बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जो एक साल पहले 33 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। इस दिन अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 46.58 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि थोक भाव 38.29 रुपये प्रति किलोग्राम था।

केंद्र सरकार के पास इस समय मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत बफर स्टॉक के रूप में लगभग 1.21 लाख टन प्याज मौजूद है।