
बीजिंग : (Beijing) गलवान घाटी में 2020 में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प (India and China in the Galwan Valley in 2020) के बाद चीन ने अपने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल झाओ जांगकी को कई अहम पदों से हटा दिया है। झाओ (Zhao) चीन की पश्चिमी थिएटर कमान के प्रमुख रह चुके हैं, जो भारत से लगी सीमा सहित तिब्बत और शिनजियांग (Tibet and Xinjiang) जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सैन्य गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालती है।
चीनी शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था ने 26 अगस्त को झाओ को 14वीं राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति से हटाने के लिए मतदान किया। हालांकि, उनके खिलाफ कार्रवाई की स्पष्ट वजह चीन ने सार्वजनिक नहीं की है। झाओ के कार्यकाल में 2017 का डोकलाम विवाद और 2020 का गलवान संघर्ष हुआ था। उनके अलावा चीन ने दो अन्य वरिष्ठ जनरलों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इन कदमों को सेना में अनुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ शी जिनपिंग की मुहिम से जोड़कर देखा जा रहा है।
