बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : नासिक में दो वाहनों की टक्कर में बाप-बेटी की मौत, मां घायल

Mumbai: Father and daughter die, mother injured in two-vehicle collision in Nashik

मुंबई : (Mumbai) नासिक जिले के पुणे-नासिक हाइवे बीती रात किंगफा कंपनी (Kingfa Company on the Pune-Nashik Highway in Nashik district) के पास एक मालवाहक ट्रक और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटर साइकिल पर सवार मां घायल हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही नासिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल मां का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि इस घटना में मृतकों की पहचान राजेंद्र बंदा भोर (42) और उनकी बेटी मयूरी राजेंद्र भोर (14) (Rajendra Banda Bhor (42) and his daughter Mayuri Rajendra Bhor (14) के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में राजेंद्र की पत्नी वैशाली राजेंद्र भोर (36) (Vaishali Rajendra Bhor (36) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका चाकण के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भोर परिवार मूल रूप से अवसारी खुर्द (तहसील अंबेगांव) का रहने वाला है और वर्तमान में निरगुडसर में रह रहा था। वैशाली भोर का मायका मावल तालुका के मिंडेवाड़ी में है।

रक्षाबंधन के लिए राजेंद्र भोर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से मिंडेवाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान किंगफा कंपनी के पास एक मालवाहक ट्रक ने उनके मोटरसाईकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र भोर और मयूरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।