
मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन समय रैना (Comedian Samay Raina) एक बार फिर अपने कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (‘India’s Got Latent’) को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कार्यक्रम के एक एपिसोड में बिहारी और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। भाजपा नेता राम कदम ने इन टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जानबूझकर किया गया प्रचार का हथकंडा बताया है।
‘कलाकार की भी अपनी सीमाएं होती हैं’
राम कदम (Ram Kadam) ने कहा कि कलाकारों का सम्मान किया जाता है, लेकिन उनकी भी कुछ सीमाएं और मर्यादाएं होती हैं। किसी की श्रद्धा, आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात को कला नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर विवादित टिप्पणियां कर प्रचार हासिल करने की कोशिश करते हैं।
कड़े कानून की मांग
राम कदम ने कहा कि कश्मीरी पंडितों या बिहार के लोगों (Kashmiri Pandits or the people of Bihar) का मजाक उड़ाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में कड़ा कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ जेल भेजने जैसी कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग की। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक आस्था या किसी समुदाय का अपमान करने वाले कार्यक्रमों और सामग्री का सामाजिक स्तर पर बहिष्कार किया जाना चाहिए।
