बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : प्रिया पूनिया के तूफानी शतक से साउथ दिल्ली की बड़ी जीत

New Delhi: Priya Punia's blistering century powers South Delhi to a big win

ईस्ट दिल्ली को 70 रन से हराया
नई दिल्ली : (New Delhi)
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (Delhi Premier League) (DPL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 70 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली की जीत की सबसे बड़ी नायिका सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया (Opener Priya Punia) रहीं, जिन्होंने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

प्रिया पूनिया ने महज 66 गेंदों पर 117 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और छह छक्के शामिल रहे। पूनिया ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और ईस्ट दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और नियमित अंतराल पर बाउंड्री हासिल करते हुए रन गति को तेज बनाए रखा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाजों को भी खुलकर खेलने का मौका मिला।

पूनिया की शानदार पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज (Delhi Superstarz) ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साउथ दिल्ली के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर राइडर्स को दबाव में रखा। इससे 14वें ओवर तक ईस्ट दिल्ली की टीम ने 61 रन तक पांच विकेट खो दिये।

लगातार विकेट गिरने के कारण ईस्ट दिल्ली के बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके। टीम को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जरूरी बड़े शॉट और तेज रन गति भी नहीं मिल सकी। आखिरकार ईस्ट दिल्ली राइडर्स (East Delhi Riders) की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और उसे 70 रन से हार का सामना करना पड़ा।