बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Amethi : अमेठी में दूध टैंकर और स्कूल बस की भिड़ंत, 24 बच्चे घायल

Amethi: Milk tanker and school bus collide in Amethi; 24 children injured

अमेठी : (Amethi) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले (Uttar Pradesh’s Amethi district) में सोमवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थौरी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित दूध टैंकर और बच्चों से भरी स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब 24 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अलीनगर और थौरी (Alinagar and Thauri) के बीच आरपीएस अकैडमी की स्कूल बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे दूध टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को निजी नर्सिंग होम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर (private nursing home and the Community Health Centre (CHC) in Jagdishpur) पहुंचाया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 15 बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे, जिनमें दो बच्चों के फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह (Chief Medical Officer (CMO) Anshuman Singh) भी सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

सीएमओ ने बताया कि बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। इनमें से 16 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लाया गया, जबकि दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (Additional Superintendent of Police Gyanendra Kumar Singh) ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के बाद बस में फंसे कंडक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।