बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Hooghly : श्रीरामपुर-उत्तरपाड़ा में टोटो सेवा बंद, परेशानी में आम लोग

Hooghly: Toto service suspended in Srirampur-Uttarpara block, causing inconvenience to common people

हुगली : (Hooghly) सरकार के नए निर्देश के बाद जीटी रोड पर टोटो चलाने को लेकर उत्पन्न समस्याओं के विरोध में श्रीरामपुर-उत्तरपाड़ा ब्लॉक (Srirampur-Uttarpara block) के विभिन्न इलाकों में सोमवार को टोटो परिसेवा बंद रही। टोटो चालकों के एकजुट होकर सेवा बंद रखने से सुबह से ही विभिन्न टोटो स्टैंड खाली नजर आए।

जानकारी के अनुसार, रिषड़ा, श्रीरामपुर, शेवड़ाफुली, वैद्यबाटी, कोननगर और उत्तरपाड़ा समेत आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में टोटो चालक आज सड़क पर नहीं उतरे। चालकों का कहना है कि सरकार के नए निर्देशों के बाद जीटी रोड पर टोटो संचालन को लेकर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के बाद अपने हितों और रोजगार की सुरक्षा को लेकर चालक एकजुट हुए हैं।

टोटो सेवा बंद रहने का सीधा असर आम यात्रियों पर देखने को मिला। रोजाना टोटो से सफर करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा। इससे कई इलाकों में यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।

टोटो चालकों (Toto drivers) का कहना है कि वे सरकार के निर्देशों का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके सामने रोजगार और रोजमर्रा की आजीविका का सवाल भी है। चालकों की मांग है कि जीटी रोड पर टोटो संचालन को लेकर स्पष्ट और व्यावहारिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ चालकों का रोजगार भी सुरक्षित रह सके।

विभिन्न इलाकों में टोटो सेवा बंद रहने के बाद अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन और टोटो चालकों के बीच इस मुद्दे का समाधान किस तरह निकलता है।