बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 20 पैदल यात्रियों को टक्कर, 2 की मौतआरोपी को थाने में कथित वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप

Mumbai: 20 Pedestrians Hit, 2 Dead; Allegations of 'VIP Treatment' for Accused at Police Station

मुंबई : (Mumbai) मालाड पश्चिम के एसवी रोड स्थित मामलतदार वाडी रोड सिग्नल (Mamlatdar Wadi Road signal on SV Road, Malad West) के पास 30 अगस्त की रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि तेज रफ्तार कार क्रमांक MH 02 GJ 2722 ने करीब 20 पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। मामले को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) के पूर्व विपक्ष नेता और पूर्व नगरसेवक प्रवीण छेड़ा ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती (Mumbai Police Commissioner Deven Bharti) को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

मृतकों में अधिवक्ता प्रियांका सात्रा भी
प्रवीण छेड़ा (Pravin Chheda) के पत्र के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में उनकी रिश्तेदार अधिवक्ता प्रियांका मयंक सात्रा भी शामिल थीं। वह मालाड पश्चिम में रहती थीं और कथित तौर पर कार की टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि हादसे में घायल एक व्यक्ति के सिर पर 20 टांके लगाए गए हैं, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

थाने में आरोपी को कथित वीआईपी सुविधा का आरोप
पत्र के अनुसार, हादसे के बाद रात करीब 11:30 बजे मृतकों के परिजन, मित्र और स्थानीय नागरिक एफआईआर दर्ज कराने के लिए मालाड पश्चिम पुलिस थाने (Malad West police station) पहुंचे। इसी दौरान आरोपी को लॉक-अप में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति देने और बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस के कथित व्यवहार को ‘5-स्टार ट्रीटमेंट’ (5-star treatment) बताया है।

मेडिकल जांच के नाम पर एसी कमरे में बैठाने का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात करीब 1:20 बजे वर्सोवा क्षेत्र की एक महिला पुलिस अधिकारी थाने पहुंचीं। इसके बाद ‘मेडिकल जांच’ के नाम पर आरोपी को लॉक-अप से बाहर निकालकर थाने के पीछे स्थित वातानुकूलित कमरे में बैठाया गया। परिजनों ने जब आरोपी के बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
प्रवीण छेड़ा ने पुलिस आयुक्त के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानून की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई करने, पुलिस अधिकारियों पर लगे कथित मदद या वीआईपी सुविधा देने के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने 30 और 31 अगस्त की रात मालाड पश्चिम पुलिस थाने की पूरी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने पुलिस आयुक्त से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर पीड़ितों को न्याय दिलाने और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर लोगों का विश्वास कायम रखने की अपील की है। पत्र की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ज्ञानेश्वर चव्हाण और सह पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे (Additional Commissioner of Police (Crime) Dnyaneshwar Chavan and Joint Commissioner of Police (Crime) Anil Kumbhare) को भी भेजी गई है।