बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : आईआरसीटीसी ने मुंबई से जापान टूर पैकेज की घोषणा की

Mumbai: IRCTC Announces Japan Tour Package from Mumbai

मुंबई : (Mumbai) इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने मुंबई से जापान घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय ग्रुप टूर ‘जापान- द गोल्डन रूट विद हिरोशिमा’ (“Japan – The Golden Route with Hiroshima”) की घोषणा की है। पैकेज कोड WM0054 के तहत आयोजित होने वाला यह टूर 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक चलेगा। 8 रात और 9 दिन के इस पैकेज में टोक्यो, माउंट फूजी, क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा (Tokyo, Mount Fuji, Kyoto, Osaka, Nara, and Hiroshima) जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। यात्रा एयर इंडिया की उड़ानों से होगी और पैकेज की शुरुआत 3,36,200 रुपये प्रति व्यक्ति (ट्विन शेयरिंग) से होगी। इसके अलावा 2 प्रतिशत टीसीएस लागू होगा।

जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण
आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई की ओर से तैयार किए गए इस यात्रा कार्यक्रम में जापान की आधुनिक तकनीक, पारंपरिक संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है। टूर की शुरुआत टोक्यो से होगी, जहां यात्रियों को teamLab Planets, सेंसो-जी मंदिर, टोक्यो स्काईट्री, शिबुया क्रॉसिंग और अकिहाबारा जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद माउंट फूजी में 5th स्टेशन, हाकोने रोपवे और लेक आशि क्रूज का अनुभव मिलेगा।

शिंकानसेन से हिरोशिमा की यात्रा
यात्रा का प्रमुख आकर्षण जापान की प्रसिद्ध शिंकानसेन बुलेट ट्रेन (Japan’s famous Shinkansen bullet train) से हिरोशिमा की यात्रा होगी। पर्यटक हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क और मियाजिमा द्वीप का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा हमामात्सु और नागोया में भी ठहरने की व्यवस्था होगी। यात्रा के दौरान टोयोटा म्यूजियम या एससीमैग्लेव एंड रेलवे पार्क जैसे दर्शनीय स्थलों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। टूर आगे क्योटो, नारा और ओसाका पहुंचेगा, जहां अराशियामा बैंबू ग्रोव, गोल्डन पवेलियन, फुशिमी इनारी श्राइन, नारा पार्क, तोदाई-जी मंदिर और ओसाका एक्वेरियम जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद यात्री टोक्यो लौटेंगे, जहां सूमो शो और ओदाइबा का भी अनुभव ले सकेंगे।

पैकेज में कई सुविधाएं शामिल
आईआरसीटीसी वेस्ट जोन, मुंबई के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा (Gaurav Jha, Group General Manager of IRCTC West Zone) ने कहा कि जापान अपनी सदियों पुरानी परंपराओं, तकनीकी उत्कृष्टता, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस टूर के माध्यम से मुंबई के यात्रियों को इन सभी अनुभवों को एक सुव्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय हॉलिडे पैकेज (well-organized international holiday package) में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाना है। पैकेज में वापसी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, 3-स्टार होटल में ठहराव, रोजाना नाश्ता, भारतीय लंच और डिनर, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का टिकट, सामान स्थानांतरण, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, प्रवेश टिकट, वीजा शुल्क, यात्रा बीमा, स्थानीय गाइड और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।