मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Noida : नोएडा में मानसिक तनाव से बढ़ी चिंता

Noida: Rising Concern Over Mental Stress

नोएडा : (Noida) औद्योगिक नगरी नोएडा (industrial city of Noida) में मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव से जुड़ी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। पिछले तीन दिनों में छह महिलाओं समेत नौ लोगों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं में अलग-अलग परिस्थितियां सामने आई हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद, प्रेम संबंध, पढ़ाई का तनाव और मानसिक परेशानी शामिल हैं।

पुलिस के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी (police media in-charge Umesh Naithaniolice media in-charge Umesh Naithani) के मुताबिक, सेक्टर-126 क्षेत्र में सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय में काम करने वाले 46 वर्षीय राजकुमार का शव परिसर के लॉन्ड्री रूम में मिला। वहीं, नॉलेज पार्क क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा निशिका ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शादी को लेकर पारिवारिक दबाव की बात सामने आई है। ईकोटेक-3 क्षेत्र में 19 वर्षीय संजना ने हिंडन बैराज में छलांग लगा दी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसके शव की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, युवती प्रेम संबंध और दहेज से जुड़े विवाद के कारण तनाव में थी।

फेस-3 क्षेत्र में 30 वर्षीय ज्योति पांडा, गढ़ी चौखंडी में 19 वर्षीय अंकिता और बहलोलपुर गांव में 19 वर्षीय तनु ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दादरी क्षेत्र में 29 वर्षीय विनय और सेक्टर-113 क्षेत्र में 31 वर्षीय रोहित की मौत के मामले भी सामने आए हैं। दनकौर क्षेत्र में 35 वर्षीय खुशबू की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई।

सभी मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा (Dr. NK Sharma, former president of the IMA) ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, अकेलापन, बेरोजगारी, पढ़ाई का दबाव और प्रेम संबंधों (modern lifestyles, loneliness, unemployment, academic pressure, and failures in romantic relationships) में असफलता मानसिक तनाव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी परेशानियां अपनों से साझा करनी चाहिए और गंभीर मानसिक संकट की स्थिति में विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए।