बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल त्रासदी के बाद अब तक मिले 987 शव, 581 अज्ञात शव दफन किये गए

Kathmandu: 987 bodies recovered following Nepal tragedy; 581 unidentified bodies buried

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में आई बाढ़ (floods in Nepal) के बाद अब तक 987 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण उन्हें जमीन में दफन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह तक 987 शव बरामद किए गए हैं। सबसे अधिक 321 शव चितवन में मिले हैं, जिनमें विभिन्न मानव अंग भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश शव ऐसी स्थिति में हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है। इसके अलावा रसुवा में 27, नुवाकोट में 95, धादिङ में 55, गोरखा में 65, तनहुँ में 38, नवलपरासी पूर्व में 216 और नवलपरासी पश्चिम में 170 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से मंगलवार सुबह तक केवल 56 शवों की पहचान हो सकी है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार पहचान नहीं हो पाने वाले 581 शवों को जमीन में दफन किया जा चुका है। चितवन, नवलपरासी, नुवाकोट, कास्की (Chitwan, Nawalparasi, Nuwakot, and Kaski) समेत विभिन्न जिलों में दफन किए गए शवों में से 262 शवों के बारे में यह भी पता नहीं चल सका है कि वे महिला के हैं या पुरुष के। बरामद किये गए 121 शव पुरुषों और 198 शव महिलाओं के बताए गए हैं। सबसे अधिक शव चितवन में दफन किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यहां 280 शवों को जमीन में दफन किया गया है। चितवन में मिले 321 शवों में से केवल 12 की पहचान हो सकी है और इन सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चितवन पुलिस ने बताया कि बाकी शवों की पहचान नहीं होने पर उन्हें भी दफन किया जाएगा। इसी तरह नवलपरासी पूर्व में 159 शव और कास्की में 78 शव दफन किए गए हैं। बरामद होने के बाद तत्काल पोखरा ले जाए गए शवों की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उन्हें जमीन में दफन किया गया।

इसके अलावा कई शव अभी भी विभिन्न अस्पतालों में रखे गए हैं। इन शवों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि यदि इनकी भी पहचान नहीं हो पाती है, तो उन्हें भी इसी तरह जमीन में दफन किया जाएगा।