बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Panaji : गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में खराबी, आपात स्थिति में विमान की सुरक्षित लैंडिंग

Panaji: Technical snag in Goa-Delhi IndiGo flight; aircraft lands safely following emergency declaration

पणजी : (Panaji) गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 (IndiGo flight 6E 2102) के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान में आपात स्थिति घोषित कर दी गई। इस स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ लिया। विमान की मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Manohar International Airport) पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 ने मंगलवार सुबह 9.16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलटों ने मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) (Standard Operating Procedures) का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Air Traffic Control) (एटीसी) ने सुबह 9.30 बजे पूर्ण आपात स्थिति (फुल इमरजेंसी) (‘full emergency’) घोषित की।

विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, जब उसने यू-टर्न लेकर गोवा की ओर वापसी शुरू की। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान दक्षिण महाराष्ट्र (coastal region of southern Maharashtra) के तटीय क्षेत्र के ऊपर से वापस गोवा की ओर मुड़ा। विमान ने सुबह 9.51 बजे मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे नंबर 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान को स्टैंड नंबर 6 पर पार्क किया गया। विमान के सुरक्षित उतरने की पुष्टि के बाद एटीसी ने सुबह 10.03 बजे पूर्ण आपात स्थिति समाप्त कर दी।

लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट के बोर्डिंग क्षेत्र में ले जाया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए उड़ान का समय पुनर्निर्धारित कर दोपहर 3.30 बजे कर दिया गया है। हालांकि, यह विमान की तकनीकी जांच, आवश्यक मंजूरी और अन्य परिचालन आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा।

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, विमान की तकनीकी और रखरखाव संबंधी जांच जारी है। सभी आवश्यक जांच एवं मंजूरी पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा। इंजन में खराबी आने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।