
अहमदाबाद : (Ahmedabad) जन्माष्टमी पर्व (Janmashtami festival) पर यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे गांधीनगर कैपिटल और द्वारका (Gandhinagar Capital and Dwarka) के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 09521/09522 का संचालन 3, 4 और 5 सितंबर 2026 को दोनों दिशाओं में कुल छह फेरों के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09521 गांधीनगर कैपिटल से रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09522 द्वारका से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी। विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चांदलोडिया बी, आंबली रोड, विरमगाम, लखतर, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया और भाटिया स्टेशनों पर रुकेगी।
