
बेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने शहर में अवैध रूप से रह रहे 31 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा है। इन सभी को अगस्त में इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन (Electronic City division) के 10 पुलिस थानों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अधिकारी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन लोगों को बांग्लादेश वापस भेजेंगे। ये सभी बांग्लादेश के खुलना जिले के बागेरहाट (Bagerhat in the Khulna district of Bangladesh) के रहने वाले हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था।
