बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Lucknow : हज यात्रियों की दो चरणों में होगी मेडिकल स्क्रीनिंग

Lucknow: Medical screening for Hajj pilgrims to be conducted in two phases

लखनऊ : (Lucknow) हज-2027 (Hajj-2027) के चयनित यात्रियों की दो चरणों में मेडिकल स्क्रीनिंग होगी। हज जाने वाले यात्रियों को 15 सितम्बर तक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। हज कमेटी ऑफ इण्डिया (Hajj Committee of India) द्वारा हज-2027 के चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रथम चरण के चयन के उपरान्त तथा द्वितीय चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग हज यात्रा की उड़ान से पूर्व कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव मोहम्मद तारिक (Mohammad Tariq, Secretary of the Uttar Pradesh State Hajj Committee) ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक अभिलेख हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर 15 सितम्बर, 2026 तक अपलोड करना अनिवार्य होगा।

हज यात्रियों को सलाह दी गई है कि प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र एवं जांच रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के समय इन्हें प्रस्तुत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच के दौरान हज यात्री किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को न छिपाएं। जांच में अनफिट पाए जाने वाले हज यात्रियों की हज यात्रा नियमानुसार निरस्त कर दी जाएगी तथा उनकी जमा धनराशि नियमों के अनुसार वापस की जाएगी। यदि किसी हज यात्री द्वारा जानबूझकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छिपाई जाती है और जांच में उसे अनफिट पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में जमा धनराशि भी जब्त की जा सकती है।