बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अन्ना हजारे की सेहत में सुधार, फिलहाल दो दिन और अस्पताल में रहेंगे

Mumbai: Anna Hazare's health improving, to remain in hospital for two more days

मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता 89 वर्षीय अन्ना हजारे (Anna Hazare) की तबीयत में सुधार हो रहा है। मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल (Bombay Hospital in Mumbai) में भर्ती अन्ना हजारे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ठीक से खाना भी खा रहे हैं।

अन्ना हजारे के सहयोगी दत्ता टावरी (Datta Tawari) ने बुधवार को बताया कि डॉक्टरों ने अन्ना हजारे की जांच कर हालत में सुधार पाया है। हालांकि, पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें निगरानी में रखने के लिए अस्पताल में दो दिन और रखा जाएगा।

अन्ना हजारे को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल (Bombay Hospital in South Mumbai) में भर्ती कराया गया था। इससे पहले जांच के दौरान उनकी किडनी में संक्रमण (रीनल इंफेक्शन) की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था। हजारे को पिछले सप्ताह अहिल्यानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ लेकिन किडनी में संक्रमण सामने आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।