बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ambernath : ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में दिव्यांग ने पार किए रेलवे ट्रैक

Ambernath: Disabled passenger crosses railway tracks in hurry to catch train

लोकल के चालक ने समय रहते लगाया ब्रेक, बची जान
अंबरनाथ : (Ambernath)
ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक दिव्यांग यात्री द्वारा अंबरनाथ रेलवे स्टेशन (Ambernath Railway Station) पर रेलवे ट्रैक पार करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाथ में वॉकर लेकर यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए सीधे पटरियों पर उतर गया। इसी दौरान लोकल ट्रेन के आने की घोषणा होने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए दिव्यांग यात्री को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, लोकल ट्रेन के चालक ने भी समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टेशन पर सुविधाओं की कमी का मुद्दा फिर उठा
अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर फिलहाल विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। इसके चलते प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच आने-जाने में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर उनके लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई बार असुविधाजनक और जोखिम भरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।

सुविधाएं बढ़ाने की मांग
इस घटना के बाद अंबरनाथ स्टेशन पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से रेलवे ट्रैक पार न करने और सुरक्षित रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील करता है। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्टेशन पर दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक आवागमन व्यवस्था जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए।