
कोर्डोबा : (Córdoba) अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Legendary Argentine footballer Lionel Messi) को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा के बाद कोपा अर्जेंटीना (Copa Argentina match) के मुकाबले में भावुक विदाई दी गई। वेलेज़ सार्सफील्ड और बोका जूनियर्स (Vélez Sarsfield and Boca Juniors) के बीच खेले गए मुकाबले को 10वें मिनट में कुछ देर के लिए रोककर मेसी को सम्मानित किया गया।
एस्टाडियो मारियो अल्बर्टो केम्पेस (Estadio Mario Alberto Kempes) में मौजूद दर्शक अपनी जगह से खड़े हो गए और अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी के सम्मान में तालियां बजाईं। मेसी ने 2026 फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup) के बाद अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया है। सम्मान समारोह के दौरान मेसी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय साथी लियान्द्रो पारेदेस और मैनुएल लान्जिनी (Leandro Paredes and Manuel Lanzini) भी मैदान पर मौजूद थे। मुकाबला निर्धारित समय में गोलरहित 0-0 से बराबर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बोका जूनियर्स ने 4-3 से जीत दर्ज की।
रोसारियो के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैचों में 125 गोल और 68 असिस्ट के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत किया। उनके 21 साल लंबे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2022 में कतर में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप खिताब दिलाना रही। मेसी ने 2021 और 2024 में अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका का खिताब भी दिलाया। 2021 की जीत के साथ अर्जेंटीना ने 28 साल से चले आ रहे अपने बड़े खिताबी सूखे को समाप्त किया था।
यह दूसरी बार है, जब मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने इससे पहले 2016 में अर्जेंटीना के कप्तान के रूप में लगातार तीन फाइनल हारने के बाद संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था और राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी।
