
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की सियासत से लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिवसेना (Uddhav Thackeray) के सांसद संजय राऊत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भीतर फडणवीस को उपप्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। राऊत के इस दावे के बाद फडणवीस के महाराष्ट्र से दिल्ली जाने और केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने राऊत के दावे को खारिज करते हुए इसे महज राजनीतिक कयास बताया है।
